Athrav – Online News Portal
नोएडा

रफ्तार के रोमांच के दौरान बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा में हुई टक्कर में दो बाइकर्स की गई जान

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवारों की स्टंट बाजी का नजारा कोई नया नहीं है लेकिन कभी-कभी यह नजारा खौफनाक मंजर में बदल जाता है। ऐसा ही एक हादसा यमुना एक्सप्रेसवे रेसिंग के दौरान टायर फटने से बाइक हायाबुसा और बीएमडब्ल्यू बाइक के आपस में टकरा गई जिससे घायल हुए  स्पोर्ट्स बाइक सवार एक युवक की  अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी भी युवक के परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इसके चलते केस दर्ज नहीं किया गया है।

ये तस्वीरे हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर बिखरी पड़ी बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा बाइक की। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मुर्शिदपुर गांव के पास जेवर की ओर से ग्रेटर नोएडा की ओर फर्राटा भर रहे एक बाइकर्स की बाइक का टायर फट गया था। इससे उसकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर गिर गई। इसी दौरान उसके ठीक पीछे फर्राटा भर रही दूसरी बाइक भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा बाइक पर सवार साउथ दिल्ली के महरौली निवासी राहुल तेवतिया और रोहिणी निवासी यश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहुल तेवतिया की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक यश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रफ्तार और स्टंट का अपना ही एक रोमांच है। इसके लिए क्लब बने हुए है। ये बाइक राइडर्स पहले हर शनिवार की रात दिल्ली के कनॉट प्लेस में सड़कों पर स्टंट दिखाते थे, लेकिन यहां सख्ती हो जाने के बाद वे अब नोएडा और गुड़गांव एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में जाने लगे हैं यमुना एक्सप्रेसवे इनका पसंदीदा जगह बन गया है और यहाँ पर स्टंट का खेल बदस्तूर जारी है और अब तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। जबकि इससे पहले भी दो साल पहले जीरो प्वाइंट के पास एक मोटर साइकिल सवार एक्सप्रेस वे के ऊपर बने पुल के डिवाइडर से टकराकर करीब 40 फीट नीचे गिर गया। और उसकी मौत हो गई थी। दिल्ली की ओर से आने वाले बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे पर नियम तोड़ते हुए कई बार हादसे को न्योता देते हैं। अब, पुलिस ने अन्य बाइकर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

Related posts

शेयर बाजार के नाम पर महाठगी, 35 करोड़ का ‘फर्जी’ मुनाफा दिखाकर लूटे 12 करोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, 9 पहले से है जेल में

Ajit Sinha

वेतन का पैसा मांगने पर एक सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी दो नाली बंदूक से सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी, अरेस्ट

Ajit Sinha

अमित भाटी की हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, तीन को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x