Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- लोकसभा चुनाव की लड़ाई जनता बनाम नरेंद्र मोदी की है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए कहा, अगर लोकसभा चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन की मदद नहीं करेगी तो हालात और बुरे हो जाएंगे। आज सच्चाई दिखाने और जनता की आवाज उठाने वाले लोगों को दबाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह हैं, जो सच बोलने और लिखने वालों को जेल में डाल देते हैं। यदि वे तीसरी बार सत्ता में आए तो जनता को बोलने नहीं देंगे। बिहार के सासाराम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, जनता को यह सुनिश्चित करना है कि देश तानाशाही की तरफ न जाए। इसीलिए एक-एक वोट इंडिया गठबंधन को देना जरूरी है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर जनता की लड़ाई लड़ रहा है। यह लड़ाई जनता बनाम नरेंद्र मोदी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं को बुरा-भला कहते हैं। मोदी ने कहा कि गठबंधन वालों को नाचना है तो नाचें, मुजरा करना हैं तो करें। यह बिहार और यहां की जनता का अपमान है।खरगे ने कहा, आजकल नरेंद्र मोदी अजीबोगरीब बात कर रहे हैं। वो भ्रम फैलाते हैं कि कांग्रेस लोगों की भैंस, जमीनें और मंगलसूत्र छीन लेगी। नरेंद्र मोदी ऐसी बेकार की बातें तो करते हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी की बात नहीं करते। मोदी के मुताबिक, देश में पहले के नेताओं ने विकास का कोई काम नहीं किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी लोगों को बांटने का काम करते हैं, जबकि कांग्रेस देश को एकजुट रखने का काम करती है। तभी तो राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की और कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले।खरगे ने कहा, यूपीए सरकार गरीबों को पेट भर खाना देने के लिए कानून लाई थी। इसलिए आज देश में गरीबों को अनाज मिल रहा है। यूपीए सरकार ने यह कानून बनाया, इसलिए नरेंद्र मोदी को अनाज देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों को पांच किलो की जगह दस किलो अनाज दिया जाएगा।उन्होंने कहा, देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। संविधान से ही देश की जनता को आज अधिकार मिले हैं। लोकतंत्र बचा रहेगा तभी देश सुरक्षित होगा। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा।बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, युवा भर्ती परीक्षाओं के लिए मेहनत कर अपनी तैयारी करते हैं। लेकिन, जब वे परीक्षा देने के लिए जाते हैं तो पेपर लीक हो जाता है।कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे गिनाते हुए खरगे ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रूपये की मदद दी जाएगी। अग्निवीर योजना रद्द की जाएगी। केंद्र में खाली पड़ी 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी। युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पेपर लीक रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी होगी और एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। फसल का नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। खेती के सामान पर से जीएसटी हटाई जाएगी। आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये की जाएगी। जातिगत जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने भाषण के आखिर में संविधान और आरक्षण बचाओ का नारा देकर जनता से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील भी की।

Related posts

कांग्रेस:भ्रष्टाचार अपरम्पार, रोजगार पर मार, नशे की भरमार देश के भविष्य की ”सुपारी” ले रही मोदी सरकार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत दिल्ली में 70 हजार और स्ट्रीट लाइट्स लगेगी।

Ajit Sinha

दिल्ली: सीपी राकेश अस्थाना ने आज स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x