Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

क्राइम ब्रांच ने एक हथियार सप्लायर को 12 पिस्तौल और 24 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने आज एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर ,उसके पास से 12 पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए हथियार सप्लायर के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। 

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि जलेबी चौक,सुलतान पूरी दिल्ली के पास एक शख्स भारी तादाद में हथियार का एक खेप लेकर आने वाला हैं।



इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की और उस टीम को हथियार सप्लायर को पकड़ने के लिए भेज दिया। वहां पहुंच कर उनकी टीम ने उस सप्लायर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए वाला शख्स आता हुआ दिखाई दिया जैसे ही वह शख्स उनके नजदीक आया तो उसे उनकी टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 पिस्तौल व 25 जिन्दा कारतूस मिले जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल निवासी मेरठ,उत्तरप्रदेश बताया।    

Related posts

एलजी का यह कहना कि डिग्री से कुछ नहीं होता , डिग्री तो पैसे खर्च करने की रसीद है-सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha

केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज 10वीं -12वीं परीक्षा के तारीखों की घोषणा की है, 15 फ़रवरी से शुरू होगी।

Ajit Sinha

बिल्डर,के एस प्रोपमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित 2 आरोपितों आर्थिक अपराध शाखा-2 , गुरुग्राम की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!