Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

केजरीवाल सरकार 70.68 करोड़ रुपए से करेगी गांवों में विकास कार्य, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 49 योजनाओं को दी मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:राजधानी के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 49 योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में 70.68 करोड़ रुपए की लागत से सुधार कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार गांवों में सड़कों, पार्कों, नालियों और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक आज विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में  दिल्ली सचिवालय में आयोजित की गई | जिसमें सदस्यों ने लंबित प्रस्तावों का मामला उठाया। इसके बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने विभाग को ग्राम विकास से जुड़ी परियोजना की फाइलों पर समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विकास मंत्री गोपाल राय ने ग्राम विकास के कामों की मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना का अनुमान तैयार किया जाए और स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाई जाए।

विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ग्राम विकास परियोजना से संबंधित सभी स्कीमों  के शीघ्र कार्यान्वयन हेतु दिल्ली सचिवालय में 22 जुलाई को संसदीय क्षेत्र/विधानसभा क्षेत्र के अनुसार स्पेशल कैम्प का आयोजन होगा। सभी संबंधित विभाग के अधिकारी वहॉं मौजूद होंगे। विकास मंत्री गोपाल राय ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं (अनुमोदित/लंबित) से संबंधित जानकारी  विभाग के वेवसाईट पर अपलोड किया जाए। विकास मंत्री ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत  सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

Related posts

बाध-बाघिन के बीच हुई जबरदस्त झगडे का वायरल वीडियो को अभी तक आपने नहीं देखा तो एक बार जरूर देखें इस वीडियो 

Ajit Sinha

राहुल गांधी अचानक किसानों के बीच खेतों में पहुंचे, ट्रैक्टर चलाया, खेत में बीज बोया, बातचीत की -देखें तस्वीरें

Ajit Sinha

एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, स्पाइस जेट की उड़ान के सामने आया सिरफिरा शख्स, हेलीकॉप्टर के फोड़े शीशे 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x