Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग: राहुल गांधी बोले- मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता में रहने के लायक नहीं है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास का सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री बताया, जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शिक्षा नीति और पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की आलोचना की।राज्यसभा में सत्तापक्ष के भारी हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पेपर लीक और नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में हजारों युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए थे, लेकिन पुलिस ने उनपर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को पीटने, डराने और उनकी आवाज कुचलने का प्रयास कर रही है।
बाद में संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खरगे ने कहा कि कांग्रेस नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में पहले ही नोटिस दे चुकी है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में गड़बड़ियों की वजह से कई छात्रों की जान चली गई, लेकिन सरकार को उनकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार को ठीक से परीक्षा आयोजित कराना नहीं आता, तो वह सिंहासन खाली कर दे, जनता आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, इसलिए ऐसी सरकार सत्ता में बने रहने के लायक नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं पर दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर देश की राजधानी में आने वाले युवाओं व छात्रों पर लाठीचार्ज करना और उन्हें डराना लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। चढ़ावा चोरी को लेकर सत्तापक्ष पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वहां चढ़ावे की भी चोरी हो रही है और उसके समर्थक इधर (संसद) में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि चंदा और चढ़ावा चोरी भी कांग्रेस का एक प्रमुख मुद्दा है और पार्टी लगातार इस पर आवाज उठा रही है। भगवान के नाम पर करोड़ों रुपये का चढ़ावा जमा किया गया और अब वहां करोड़ों रुपये की लूट हो रही है।  खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को खुद इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन स्वयं प्रधानमंत्री ने किया था और इसके सदस्यों का चयन भी उन्होंने ही किया था। अब अगर उन्हीं के चुने हुए लोग चोरी कर रहे हैं, तो इसकी पूरी जवाबदेही भी प्रधानमंत्री की ही बनती है।
मोदी इतने युवा विरोधी हैं कि वे नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास का सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मोदी इतने युवा विरोधी हैं कि वे एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में 152 पेपर लीक हुए हैं और इससे साढ़े सात करोड़ छात्र पीड़ित हैं, लेकिन सजा एक दोषी को भी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सजा मेहनती युवाओं को मिल रही है।राहुल गांधी ने कहा कि जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए तो जवाब में लाठी और हिरासत मिली। उन्होंने जोर देकर कहा कि पेपर लीक करने वाले अपराधी आजाद हैं और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।  उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही, उनपर टूट पड़ी है।वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा नीति पर चर्चा की मांग कर रही है, क्योंकि उसमें गंभीर खामियां हैं, लेकिन सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार ही नहीं है। भाजपा सरकार को बच्चों पर लाठी चलाने की जगह अपनी नीतियों और अक्षमताओं की समीक्षा करनी चाहिए। उल्टे युवाओं पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं और उन्हें पीटा जा रहा है। उन्होंने युवाओं के साथ इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उसे अस्वीकार्य बताया।

Related posts

ED और महंगाई ये तो सिर्फ बहाने हैं…कांग्रेस का असली दर्द भव्य राम मंदिर का बनना है-अमित शाह

Ajit Sinha

प्रियंका बोलीं- मोदी मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही है -सीधा लाइव सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x