Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल : एक पिकअप गाडी से अपराध शाखा ने 115 पेटियां शराब की बरामद की हैं के साथ में दो तस्करों को गिरफ्तार किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल : अपराध शाखा पुलिस ने एक अवैध रूप से भरे पिककप से 115 पेटियां शराब बरामद की हैं, जिसमें 100 पेटियां देशी शराब, 10 पेटियां बियर व 5 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर पलवल थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
निरीक्षक सुरेश भड़ाना का कहना हैं बीती रात उनकी टीम जिसमें हवलदार राकेश ,सिपाही नरेंद्र , एएसआई वीरेंद्र व अभय सिंह शामिल हैं जोकि नेशनल हाइवे 2 पर गश्त कर रहे थे को मुखबिर ख़ास से सूचना मिली की एक पिकअप गाडी में अवैध रूप से शराब की पेटियों को भर कर पलवल से उत्तरप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा हैं, इस वक़्त सदर पलवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल के पास पिकअप गाडी खड़ी हैं, के बाद वह लोग मौके पर पहुंच गए और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। उनका कहना हैं कि जब उनकी टीम ने पिकअप गाडी की तलाशी ली तो उसमें से शराब की 115 पेटियां बरामद की गई, जिसमें देशी शराब की 100 पेटियां, 10 पेटी बियर व 5 अंग्रेजी शराब की पेटियां हैं। पकडे गए आरोपियों के नाम संजू उर्फ़ संग्राम निवासी गोरिल्ला मोहल्ला व अमित निवासी गांव चीमा,जिला मथुरा,उत्तरप्रदेश हैं।

Related posts

हरियाणा एसटीएफ ने एक और आतंकी, और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से अफीम की तस्करी करने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में संगठनात्मक प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को पदोन्ति करके इंस्पेक्टर बनाया, लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x