Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी ने आम आदमी पार्टी को दिया बड़ा झटका: आप की इकलौती नगरपालिका प्रधान निशा गर्ग जेजेपी में शामिल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर नए लोगों का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला निरंतर जारी है। शुक्रवार को जेजेपी ने आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका दिया जब उनकी पार्टी की इकलौती नगरपालिका प्रधान निशा गर्ग ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने निशा और उनके पति पुनीत गर्ग को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।निशा गर्ग इस्माइलाबाद नगरपालिका की प्रधान हैं।

जेजेपी में शामिल होने के बाद निशा ने कहा कि उन्होंने जेजेपी की नीतियों और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है और अब वे पिहोवा हलके में जेजेपी की मजबूती के लिए काम करेगी। इस अवसर पर शुगरफैड चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, चेयरमैन कुलदीप सिंह मुलतानी, जेजेपी जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, युवा नेता जसविंदर खैरा, हलका प्रधान गुरलाल वड़ैच, दिलबाग गुराया, पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा, ब्लॉक समिति चेयरमैन हरेंद्र सिंह, सरपंच कमल काजल आदि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस और 1 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति ओदश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: आज भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले दिन के रूप में चिह्नित किया जाएगा-के सी वेणुगोपाल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने गुरूग्राम व फरीदाबाद जिला सहित राज्य के सभी जिलों के लिए 9 करोड़ 40 लाख की राशि स्वीकृत की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x