Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के आरोप में सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार नरेश कुमार गोयल पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज भ्रष्टाचार के आरोप में सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार नरेश कुमार गोयल को पंचकूला से गिरफतार किया। पिछले दिनों सहकारिता विभाग के उजागर हुए करोड़ो रूपये के घोटाले में आरोपी की संलिप्तता के चलते एसीबी की टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरों के पास जांच के लिए आया था जिसकी पड़ताल करने पर इस मामले में अब तक कई गिरफतारियां हो चुकी हैं। नरेश कुमार गोयल पर अपने सह आरोपियों के साथ मिलकर सरकार की करोड़ो रूपये की राशि गबन करने का आरोप है।सरकारी प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

मकान मालिक ने अवैध संबंध के चलते अपने पुत्र वधु, सहित पांच लोगों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने 44 लड़के – लड़कियों को अनैतिक कार्य करते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x