Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने ऑपरेटिव बैंक हुई करीब 8 लाख रूपए की डकैती,वारदात को चंद घंटों में सुलझाया,आरोपी अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने 27 और 28 जुलाई की रात को सोनीपत जिले में हुई 7.78 लाख रुपये की बैंक डकैती की वारदात को चंद घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लूट की राशि भी बरामद की है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपी की पहचान सोनीपत के जुआं गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है।

पुलिस ने वारदात में लूटे गए कुल 7,78,608 रुपये भी बरामद किए हैं। सहकारी बैंक मोहाना के प्रबंधक सुभाष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने मोहना स्थित कोऑपरेटिव बैंक से 7,78 ,608 रुपये की नकदी डकैती कर ली है।
         
सूचना मिलते ही मोहाना थाने में अविलंब मामला दर्ज करते हुए खुफिया और अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने अपराध की सूचना मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही मामले का पर्दाफाश किया और आरोपी को काबू कर उसके बताए अनुसार लूटी गई नकदी भी बरामद की।इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद अरेस्ट आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा से एक्सप्रेस के 246 किलोमीटर लंबाई वाले पहले सेक्शन का किया लोकार्पण

Ajit Sinha

विधानसभा में आया अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस बिखराव का आईना : डॉ अरविंद शर्मा

Ajit Sinha

एचआर हेड को मारने की 26 लाख की सुपारी लेने की बात बता, ना मारने के एवज में 12 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x