Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जींद/चंडीगढ़: हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी सत्ता में आने के बाद 55 साल की उम्र वाली महिलाओंं की पेंशन बनाई जाएगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जींद/चंडीगढ़: हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी सत्ता में आने के बाद 55 साल की उम्र वाली महिलाओंं की पेंशन बनाई जाएगी। इन महिलाओं को पेंशन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर पर ही महिलाओं को पेंशन दी जाएगी। बुजुर्गों को भी 60 की बजाए 58 साल पूरे होते ही पेंशन बनवाने का अधिकार मिलेगा। वे डूमरखां कलां गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। यहां पर युवाओं ने बाइकों के काफिले के साथ उनका गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रख कर उनको आशीर्वाद दिया। शुक्रवार को सांसद ने डूमरखा खुर्द, तारखां, लोधर, सफा खेड़ी, करसिंधु सहित एक दर्जन गांवों के दौरे किए। सांसद ने कहा कि गुजरात में बनी सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टैच्यू के बराबर ही जींद में शहीद सरदार भगत सिंह का स्टैच्यू बनाया जाएगा। हलके के लोगों ने हमेशा हर राजनीति संघर्ष में साथ दिया है। यहां के लोगों ने जो प्यार, आशीर्वाद दिया है उसको वो ताउम्र नहीं भूल सकते है।



उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दस सीटों पर आज उम्मीदवार नहीं है। दूसरी पार्टियों के नेताओं की तरफ आज वो ताक रहे है। प्रदेश में भाजपा के सात सांसद थे। आज स्थिति यह है कि इनमें से चार जगह पर नए उम्मीदवार भाजपा उतार सकती है। भाजपा ने सिर्फ जात-पात की राजनीति की है। भाजपा नेताओं को पता होनी चाहिए कि कोरी बातों एवं भाषणों से पेट नहीं भरता है। जो घोषणा पत्र भाजपा का था उसमें से कोई काम नहीं हुआ है। फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। किसान की बिना मर्जी से उनके बैंकों के खातों से राशि काटी जा रही है। उसे फसल बर्बाद होने पर मुआवजा तक नहीं मिल रहा है। यह आज तक का सबसे बड़ा घोटाला है। इस योजना का नाम पीएम फसल बीमा योजना की जगह किसान लूट योजना होना चाहिए था, क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को लूटा जा रहा है और बीमा कंपनियों को मोटा मुनाफा कमवाया जा रहा है।  सांसद ने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगार घूम रहा है।  भाजपा ने सत्ता में आने से पहले वायदा किया था कि हर साल लाखों युवाओं को नौकरी दी जाएगी। भाजपा ने रोजगार देना तो दूर युवाओं को सक्षम योजना के तहत मामूली मानदेय देकर उनका शोषण कर रही है। जेजेपी की सरकार बनते ही प्रदेश में लगे उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां प्रदेश के युवाओं को दी जाएगी। सांसद चौटाला ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों को बर्बाद करने में भाजपा ने तो कांग्रेस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पहले कांग्रेस ने दस साल तक किसानों का जमकर शोषण किया और अब भाजपा किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने कहा कि कागजों में सरसों का सरकारी रेट तो 4200 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है लेकिन सरसों आज भी 3000 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल तक दामों पर किसान बेचने को मजबूर है। अब समय आ गया है हम एक जुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करें।

Related posts

लाइव वीडियो: राहुल गांधी ने कहा, मैं डरने वाला नहीं हूँ, अडानी के सेल कंपनी में 20000 करोड़ रुपये अडानी का नहीं हैं, तो किसका हैं

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले, हरियाणा की तरह गुजरात भी कर्ज में डूबा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में जनता के मुद्दों से भागती नजर आई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x