Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा को बेहतरीन पत्रकारिता के लिए किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की अध्यक्षा डा. पुनिता हसीजा व मीडिया प्रभारी डा. सुरेश अरोड़ा ने आज एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में “अथर्व न्यूज़” (ATHRV NEWS) के मुख्य संपादक, एनडीटीवी इंडिया  और टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनलों के पत्रकार अजीत सिन्हा (AJIT SINHA) को कोरोना काल में और डॉक्टरों के साथ मिलकर किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। 

डॉ. पुनीता हसीजा ने आज दोपहर को नीलम- बाटा रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह से पत्रकारगणों ने डॉक्टरों से तालमेल करके बेहतरीन पत्रकारिता का परिचय दिया ,इससे  डॉक्टरों में ऊर्जा उत्पन्न हुई और उनके डॉक्टरों ने और बेहतरीन सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बीते पल को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने डॉक्टर सुरेश अरोड़ा का धन्यवाद किया जिन्होनें पत्रकारों से बराबर बेहतर ताल मेल बनाए रखा। आगे भी इसी तरह से आईएमए के साथ पत्रकार साथी लोग बेहतर ताल मेल बनाएं रखें। आज के इस कार्यक्रम में “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा को हरियाणा सरकार , जिला प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतरीन  मध्यस्ता करने पर इंडियन मेडिकल  एसोसिएशन (IMA) ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान और भी अख़बारों और न्यूज़ चैंनलों के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया हैं।  

 

Related posts

फरीदाबाद: नववर्ष 2024 के उपलक्ष्य में ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुंड रोड में 14 कुंडीय यज्ञ महोत्सव

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य भर में अलर्ट जारी किया है. विर्क

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो आज से, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x