Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे ललित नागर की कोठी समेत कई सहयोगियों के ठिकानो पर इनकम टेक्स का छापा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक रहे ललित नागर और उसके कई सहयोगी के ठिकानों पर इस वक़्त इन्कम टेक्स की छापे मारी की कार्रवाई चल रही हैं। इससे पहले भी कई बार यहीं इनकम टेक्स के अधिकारियों ने छापेमारी की थी पर उन्हें इनके ठिकानों से ऐसा कुछ भी नहीं मिला था। ललित नागर के करीबियों का कहना हैं कि बिना वजह भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हें परेशान कर रहीं हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर -17 स्थित ललित नागर की कोठी समेत उनके कई सहयोगी के घरों पर आज सुबह से ही एक साथ इनकम टेक्स की टीम अपने एंगल से छापेमारी की कार्रवाई कर रहीं हैं। बाकायदा गेट के बाहर काफी पुलिस फोर्स तैनात हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पूर्व विधायक ललित नागर के फोन पर संपर्क किया गया पर उनका मोबाइल फोन बंद था। हालांकि उनका मोबाइल कभी बंद नहीं रहता हैं। उनके करीबी ने बताया कि ललित नागर की कोठी व दो उनके सहयोगी के ठिकानों पर इस वक़्त इनकम टेक्स की टीम छापेमारी कर रहीं हैं। 
  

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज क्रिसमस पर क्राउन इंटीरियर मॉल में ऐसा क्या है जहां लोग चले ही चले जा रहे-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:नए तीन नए कानून को लागू करने,हिंसक अपराध नियंत्रण तथा नशा मुक्त अभियान पर बैठक आयोजित।

Ajit Sinha

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 का हार्दिक स्वागत करते हुए निकाली पदयात्रा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!