Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

ये दो सरकारी बैंक हो जाएंगे एक, देशभर में खुलेंगी 10,000 नई ब्रांच, ग्राहकों का होगा फायदा

अगले महीने यानी 1 अप्रैल 2020 से देश के बैंकिंग सेक्‍टर में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, इस दिन से 10 बड़े बैंकों को मिला कर 4 बैंक बनाए जाएंगे. यानी 6 बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय हो जाएगा.इनमें एक विलय इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का होने वाला है. इस विलय के बाद जो नया बैंक अस्‍तित्‍व में आएगा उसकी 10 हजार से अधिक ब्रांच खुलेंगी.


इससे पहले दिसंबर 2019 तक इलाहाबाद बैंक का 3.9 लाख करोड़ जबकि इंडियन बैंक 4.5 लाख करोड़ का कुल कारोबार था. वहीं विलय के बाद नया बैंक, 7वां सबसे बड़ा सरकारी बैंक होगा.इसके अलावा कर्मचारियों की संख्‍या 43 हजार के करीब पहुंच जाएगी .इन दो बैंकों के अलावा पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय होगा.पीएनबी की तरह, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय किया जाएगा. जबकि यूनियन बैंक में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय किया जाएगा.

जानकारों की मानें तो कमजोर बैंकों का अगर मजबूत बैंकों में विलय होने की स्थिति में ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा होता है.मजबूत बैंक खाताधारकों के लिए लंबी अवधि में जमा पर ज्यादा आकर्षक ब्याज दे सकते हैं और कर्ज की दरें भी कम कर सकते हैं.

Related posts

केरल का आपसी भाईचारा पूरे देश के लिए मिसाल, यही भारत की आत्मा- प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

विफल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं, छात्रों ने कुछ गलत नहीं किया और उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं- राहुल गांधी

Ajit Sinha

बीजेपी ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की हैं-लिस्ट पढ़े  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!