Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर प्रदर्शनी का उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने आज राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर एक प्रदर्शनी की शुरुआत की। विकास कुमार, प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी ने आज प्रातः 11 बजे डीएमआरसी के निदेशकों और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया। इस समय मनाए जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में यह प्रदर्शनी संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार लगाई गई है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की परिकल्पना उन लाखों लोगों की पीड़ा, कष्ट और दर्द दिखाने के लिए की गई है जिन्होंने विभाजन की पीड़ा झेली थी। यह देश को पिछली सदी में बहुत बड़ी संख्या में मानव आबादी के विस्थापन की याद दिलाती है, जिस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान भी गंवाई थी। विभाजन से प्रभावित लोगों की पीड़ा दिखाने के लिए भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के संयुक्त प्रयासों से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में, यह प्रदर्शनी https://amritmahotsav.nic.in/partition-horror-remembrance-day.htm वेबसाइट एड्रेस पर डिजिटल रूप में भी उपलब्ध है। प्रदर्शनी 10 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह की एक प्रदर्शनी लगाई गई है। आज़ादी का अमृत महोत्सव के इस वर्ष में, जब देश ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे किए हैं, पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है।

Related posts

सीपी राकेश अस्थाना ने आज 312 पुरुषों की पासिंग आउट परेड में ली सलामी एंव महिला कांस्टेबल भर्ती।

Ajit Sinha

गोवा: शिरगांव में आज श्री लैराइ यात्रा में एक दम से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 लोगों की मरने, 69 लोगों के घायल होने की खबर है

Ajit Sinha

लूट के दौरान विरोध करने पर चार नाबालिग लड़कों ने 52 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर की थी हत्या-पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x