Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जागरूकता कार्यक्रम : सीजेएम सुकिर्ती

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: यशवीर सिंह राठौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर के दिशा-निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सीजेएम कम सचिव डीएलएसए सुकिर्ती गोयल की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत आज बुधवार को माइक्रो सर्विस कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर न्यायाधीश सुकिर्ती गोयल ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया और सभी को एक संदेश दिया कि वह देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के द्वारा किए गए बलिदान को याद रखें देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

देश सेवा की भावना से सभी को प्रेरित करें ताकि देश दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति उन्नति कर सकें। अपने बच्चों को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करें।यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद व एनजीओ प्रकृति के संयुक्त प्रयास से किया गया।इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता व सेक्टर- 9 आरडब्लूए के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आउटसोर्सिंग लाइसेंस भाग- 2 के कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 30 जून तक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज 59 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में लाइसेंस क्लर्क को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x