Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

प्रदेश में फरीदाबाद वर्ष 2023-24 में पोषण अभियान में प्रथम और लिंगानुपात में रहा दूसरे स्थान पर : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने आज सोमवार को प्रदेश में फरीदाबाद वर्ष 2023-24 में पोषण अभियान में  प्रथम और लिंगानुपात में  दूसरे स्थान पर आने पर पीओआईसीडीएस डाक्टर मंजू श्योराण और जिला कोऑर्डिनेटर गीता सभ्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में पोषण अभियान में डेढ़ लाख रुपये की धनराशि व लिंगानुपात में एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशंसा पत्र इनाम स्वरूप प्रदान किए गए हैं। वहीं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा  द्वारा सम्मानित  किया गया है।बता दें कि महिला एवं बाल विकास द्वारा पंचकूला में गत 08 मार्च को राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के रूप में और हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की थी।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद वर्ष 2023-24 में पोषण अभियान योजना के अंतर्गत में बच्चों के पोषण के स्तर में सुधार लाने में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत जिला के लिंगानुपात को सुधारने में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।  हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू श्योराण व उनकी टीम को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के जरिये  लोगों को बेहतर तरीके से प्रेरित किया गया। डीसी ने आगे बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत काल में बालिका दिवस के तिथी बुद्ध कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया गया। जिसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में इनाम मिला है।डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मंजू श्योराण की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत जिला फरीदाबाद के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बालिका दिवस के प्रस्तावित गतिविधियों का बेहतर तरीके से आयोजन किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत गतिविधियों में  उद्घाटन समारोह, नियोजित गतिविधियों के साथ प्रेस विज्ञप्ति, हस्ताक्षर/प्रतिज्ञा समारोह, बीबीबीपी शपथ ग्रहण समारोह योजना आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं पोषण ट्रैकर अभियान में  सीएसआर पर विशेष ग्राम सभा/महिला सभा, बाल संरक्षण और लड़कियों में कौशल विकास का महत्व, प्रत्येक आने वाले घर/सार्वजनिक भवन/पंचायत कार्यालय आदि पर संदेश के साथ बीबीबीपी स्टिकर चिपकाने और  स्कूलों में एनवाईकेएस स्वयंसेवकों से जुड़ी खेल गतिविधि आयोजित करवाई गई है । लिंगानुपात में बढ़ोतरी के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान/ बीबीबीपी के प्रचार प्रसार, सामुदायिक गतिशीलता, सभी सरकारी कार्यालयों में विज्ञान मेले और प्रदर्शनियाँ आयोजित की गई।   स्कूलों लड़कियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं, समाज कल्याण पर विद्वानों के बीच पोस्टर, नारा-लेखन, ड्राइंग वॉल पेंटिंग प्रतियोगिताएं, यूनीसेकल परियोजना का उपयोग शामिल किया गया। इसके साथ ही बीबीबीपी संवेदीकरण कार्यक्रम पर सामुदायिक बैठक, जिसमें धार्मिक नेता समुदाय, बाल विवाह को समाप्त करने के लिए नेता शामिल हैं। मासिक धर्म स्वच्छता पर कार्यशालाओं का आयोजन, स्वच्छता किट का वितरण किया जाएगा। वहीं  जिला स्तर पर और लोकल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम Local champions का सम्मान किया गया।चैंपियंस, खेल, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, समुदाय का क्षेत्र, लामबंदी. बीबीबीपी लोकल चैंपियन के बारे में स्थानीय मीडिया में कहानियां चलाई गई तथा  वृक्षारोपण अभियान इत्यादि सम्मिलित हैं। इसके अलावा जिला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा   घर/सार्वजनिक भवन/पंचायत कार्यालय आदि पर संदेश के साथ गृह भ्रमण करते हुए बीबीबीपी स्टीकर चिपकाए गए।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई कर नशे के इंजेक्शन किया बरामद-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेकू बता कर उनका जलाया पुतला, एनएसयूआई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन व विपुल गोयल ने कंबल वितरित किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x