Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव मनोरंजन

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले में, मुठभेड़ में पुलिस ने 4 बदमाशों के पैर में मारी गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले व रोहित शौक़ीन हत्याकांड में शामिल आरोपित को गुरुग्राम के एसटीएफ,अपराध शाखा सेक्टर -31, मानेसर, सेक्टर -43 अपराध शाखा की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद ,पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार आरोपितों को पुलिस टीम ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारी । चारों आरोपितों को जिले के नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में कुल 18 राउंड फायरिंग की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पटौदी रोड़ नजदीक वजीपुर, गुरुग्राम में बीती रात समय लगभग 12:15 AM को अपराध शाखा सैक्टर-31, मानेसर, सेक्टर 43,गुरुग्राम व एसटीएफ गुरुग्राम की टीमों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में रोहित शौकीन हत्याकांड में वांछित आरोपितों तथा सिंगर राहुल फजीलपुरिया पर फायरिंग करने वाले आरोपितों सहित कुल 5 आरोपितों को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

इस मुठभेड़ में काबू किए गए कुल 5 आरोपितों में से 4 आरोपितों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है तथा 1 आरोपित गौतम उपरोक्त को इस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में अंकित किए गए एफआईआर में गिरफ्तार किया गया है।इस मुठभेड़ में लगभग 18 राउंड फायर हुए।

Related posts

बंधों के तटबंध को मजबूत करने का कार्य 30 जून से पहले पूरा करने के आदेश दिए हैं : डीसी

Ajit Sinha

दो मोबाइल स्नैचर और लूट का मोबाइल के खरीदार दो दुकानदार गिरफ्तार, लुटे हुए 29 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

छह चोर गिरफ्तार, चार फरार,13 किलो सोना के बिस्कुट और करोड़ों आभूषण, 57 लाख कैश, एक स्कार्पियों पुलिस किया बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x