Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पल्ला क्षेत्र में लाइनमैन के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा मार पीट, बतमीजी करने का मामला तूल पकड़ा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आपातकाल की इस परिस्थिति में 24 घन्टे इमेरजेंसी के दौरान फील्ड में ड्यूटी करने वाले सहायक लाइनमैन के साथ फरीदाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जारी मारपीट व उत्पीड़न के मामले में आज फिर पल्ला पुल चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ तिलपत सबडिवीजन में कार्यरत सहायक लाइनमैन रवि रंजन को चेकिंग के नाम पर रोक कर बिजली कर्मचारीयों से बदतमीजी करना व बेफिजूल में परेशान करना आम हो गया है । सहायक लाइनमैन रवि रंजन के साथ आज पुलिसकर्मी राजबीर ने डंडे से मारपीट कर पुलिसिया भाषा का प्रयोग कर गाली गलौच की व उसकी बाइक को पल्ला थाने लाकर खड़ी करवा दी ।

जब कर्मचारी ने अपनी बिजली विभाग से इमेरजेंसी ड्यूटी का हवाला देते हुए खुद के मोबाइल पर इस बाबत सबडिवीजन तिलपत के एसडीओ हेमन्त शर्मा व जेई इन्चार्ज को अपनी पिटाई व बाइक रोके जाने वाले मामले से अवगत कराया तो उन्होंने उस पुलिस कर्मी राजबीर से फोन पर बात करनी चाही जिसपर उसकी तरफ से हालीया जवाब था । कि मुझे किसी से कोई बात नही करनी है । और रवि रंजन लाइनमैन का मोबाइल छीन कर जमीन पर फेंक दिया। जबकि बिजली कर्मचारी इस महामारी में दिन रात लोगों की सेवा में इस समय व्यस्त हैं जब लोग अपने घरों में लॉक डाउन की वजह से सुरक्षित हैं। जिसमे कर्मचारी नहरपार एरिये में पिछले काफी समय से कार्यरत है। और अपनी ड्यूटी के लिये दिनरात का आना जाना इसी पल्ला पुल से कार्यक्षेत्र नहरपार में लगा रहता है।

तिलपत सबडिवीजन के बिजली कर्मचारियों का पुलिस प्रशासन के ऐसे दमनात्मक रविये के खिलाफ भारी आक्रोश है. जिसपर उन्होंने अपनी कर्मचारी यूनियन के प्रधान को इस पूरे मामले से रूबरू कराया। जिस पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने निगम अधिकारियों से बात कर कड़ा एतराज जताया और कहा कि यदि पुलिस प्रशासन का रवैया बिजली कर्मचारियों के प्रति ऐसे ही रहा तो सोमवार से फरीदाबाद का तमाम बिजली कर्मचारी काम का बहिष्कार कर फरीदाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलन्द कर अपना विरोध जताएगा ।आज शाम साढ़े चार बजे की यह घटना घटित हुई। जिस मे मौके के गरम हालातों को देख एसडीओ, जेई,फोरमैन श्रवण कुमार व अन्य कर्मचारी तुरन्त पल्ला थाने पहुंच गए और अपने कर्मचारी के पीटे जानेपर आग बबूला हो उठे और हालतों के बारे में एक्शन व उच्च अधिकारियों को इस बारे में तुरन्त सूचित कर इस तरह की  आए दिन बिजली कर्मचारियों के साथ हो रहीं घोर निन्दनीय घटना पर अंकुश लगाने को लेकर गम्भीर दिखे ।    

Related posts

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में आयोजित फिल्म महोत्सव में 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा

Ajit Sinha

गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपने कर चुके फरीदाबाद का जयदित्य सिंह अब ओलम्पिक में खेलना चाहता हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ओल्ड नगर निगम की टीम ने सेक्टर -10 -11 की डिवाइडिंग पर कुल 66 व्यवसायिक संस्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!