Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

आधा दर्जन बदमाशों में जूते के कारोबारी को दुकान और सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल-देखें 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर स्थित एक जूते के दुकान में घुस कर आधा दर्जन बदमाशों ने सरेआम लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने बचने के लिए भागने प्रयास किया तो बदमाश उसे सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटते रहे। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई॰मारपीट की वारदात के बाद बाजार में हड़कंप मच गया लहूलुहान अवस्था में व्यापारी को दादरी के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।  पीड़ित ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दादरी जीटी रोड पर अतुल गोयल उर्फ सोनू निवासी गाजियाबाद की जूते की दुकान है। उनका आरोप है कि शुक्रवार सुबह दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इस दौरान सात लोग लाठी-डंडा लेकर दुकान में घुसे और उन पर हमला कर दिया। दुकान में बैठे ग्राहकों व नौकरों के साथ भी मारपीट की। अपनी जान बचाते हुए प्रियांशु दुकान से बाहर निकलकर सड़क की तरफ भागे। बदमाशों ने सड़क पर भी उन पर डंडे बरसाए। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। लोगों की भीड़ जुटने पर बदमाश भाग गए। लहूलुहान अवस्था में व्यापारी को दादरी के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया मार पीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित के बेटे का कहना है कि दादरी थाने का हिस्ट्रीशिटर सोनू भाटी उस पर लगातार 500 गज का प्लॉट या फिर उसके बदले पैसे की डिमांड कर रहे थे मांग पूरी ना होने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित अतुल गोयल ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दादरी कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर स्थित सड़क एक हिस्ट्रीशिटर और उसके साथियो के व्दारा मारपीट की इस घटना से व्यापारियो में भारी रोष है।

Related posts

सोसायटी की लिफ्ट में सवार बच्चे को एक बार फिर पालतू डॉगी ने किया अटैक, बच्चे के हाथ पर काटा-देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

मास्क के आड़ में पहचान छुपा कर नाबालिक बच्ची से बलात्कार करने वाला आरोपित गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 टीम की हरिद्वार में बदमाशों के साथ मुठभेड़, बदमाशों की गोली से एक पुलिस कर्मी की मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x