Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

गुरुग्राम: गेहूं की खरीद प्रक्रिया के दौरान सभी अनाज मंडियों में 24 घंटे बिजली दी मिलेगी- प्रबन्ध निदेशक डॉ.बलकार सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ.बलकार सिंह के निर्देशानुसार अनाज मंडियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा सभी ऑप्रेशन उपमंडल अधिकारीयों को गेहूं की खरीद प्रक्रिया के दौरान सभी अनाज मंडियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि यदि कोई अनाज मंडी ऐसे फीडर पर आती है जहां शैड्यूल के अनुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, तो ऐसे फीडरों पर आने वाली अनाज मंडियों को जनरेटर सेट के माध्यम से निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी उपमंडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्थानीय मार्केट कमेटी के साथ समन्वय करके ऐसे स्थानों को चिन्हित करें, जहां जनरेटर की व्यवस्था की जानी है ताकि समय पर उचित क्षमता के जनरेटर सेट का प्रबन्ध करके अनाज मंडियों में निरन्तर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर, राज्य के आग्रह पर केंद्र करेगा लस्टर लॉस की भरपाई: उप-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

गुरुग्राम में जी-20 की मेजबानी का साल भर दिखना चाहिए जोश – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

सिंचाई विभाग का जेई 3.90 लाख रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x