Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने प्रेसवार्ता कर होम्योपैथिक दवाई वितरण की.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज दोपहर 12 बजे सागर सिनेमा स्तिथ अपने कार्यालय में विपुल गोयल ने प्रेसवार्ता कर कोरोना महामारी से निपटने हेतु फरीदाबाद के पार्षदो को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाई उनके कार्यक्षेत्र में वितरण हेतु प्रदान किया एवं अवगत कराया इस दवाई के प्रयोग से सभी की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी एवं कोरोना से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति मिलेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस महामारी से उबरने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है, जरूरत मंदो हेतु उचित कदम उठा रही है.साथ ही गोयल ने वितरित की हुई दवाइयों को खाने का तरीका भी बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को इन 12 गोलियों को तीन दिन तक प्रातःकाल में 4 गोलिया खानी है एवं सामाजिक दुरी भी बना रखनी है एवं अपने प्रेसवार्ता में कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु अपील की. अपनी प्रेस वार्ता में के अंत में इस कोरोना महामारी से लड़ रहे है चिकत्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों के कार्यो की सराहना करते हुए सभी दिल से धन्यवाद भी दिया।

Related posts

महिला से बतमीजी करने जुर्म में 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, दो हवलदार सस्पेंड ,3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निर्जला एकादशी पर मीठा पानी वितरित करना पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी कागजात के जरिए जिला अदालत से जमानत दिलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश -3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!