Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और रेपिडो चालको को राइड बुक कर मोटर साइकिल लूटने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना नालेज पार्क पुलिस और रेपिडो चालको को राइड बुक करके उनकी मोटर साइकिल लूट करने वाले गिरोह के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से फरार हुए दो बदमाशों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।बदमाशों के कब्जे दो मोटरसाइकिल, दो चोरी के मोबाइल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश दिवाकर सिंह पुत्र राजीव कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क के पास पुलिस बैरियर लगाकर शारदा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर  सवार तीन लोगों को आते देख उन्हे रूकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस को देख कर नामौली की तरफ जाने वाली रास्ते गुर्जर पुर रेलवे अण्डरपास की तरफ से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया । तभी एक बदमाशों तमंचे से फायर किया, पुलिस द्वारा की गई  जवाबी कार्रवाई  के दौरान दिवाकर सिंह के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया, दिवाकर सिंह के दो साथियों दीपांशु उपाध्याय और अभिषेक चौहान को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों  से पूछताछ से खुलासा हुआ कि तीनो बदमाश रेपिडो चालको को राइड बुक करके उनकी मोटर साइकिल लूट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य है. इनके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

बीबीए की पढाई कर चुके एक शख्स के महंगे व मौज मस्ती के शौक ने पहुंचाया जेल।

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड: उधार के पैसे मांगने पर जीजा -साले की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में 4 आरोपित दबोचे गए।

Ajit Sinha

गोली मारकर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के वांछित अपराधी दिल्ली पुलिस की ईआर-II, अपराध शाखा के हाथों पकड़ा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x