Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वायरल होने के लिए नॉलेज पार्क थाना परिसर के सामने दो युवक ने बनाई रील, पुलिस ने किया अरेस्ट। 


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील बनाने की शौकीन युवा कानून के भी परवाह नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नॉलेज पार्क थाना परिसर से निकलते समय दो युवक रील बनाते दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है .
पुलिस की गिरफ्त में खड़े अमन शर्मा और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना नॉलेज पार्क पर अमन शर्मा किसी काम से कार से आया था. जिसके द्वारा थाना नॉलेज पार्क के मेन गेट से कार को ले जाते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई। जिसके सम्बन्ध में थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अमन शर्मा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त गाड़ी को पुलिस कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के में स्थित नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर बीच सड़क पर तेज रफ्तार से खतरनाक स्टंट करते हुए एक युवक दिखा, यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पुलिस युवक की कर रही है तलाश.

Related posts

अस्पताल में मुफ्त मिलने वाले दवाइयों को अस्पताल के स्टाफ की मिलीभगत से बाजार में बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

सप्लायर और बूथ संचालक के बीच दूध की सप्लाई को लेकर हुए विवाद के बाद, एक दूसरे को लात-घूसों से पीटा।

Ajit Sinha

लिव इन पार्टनर से पीछा छुड़ाने के लिए तेजधार चाकू से सनसनी खेज हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x