Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

टैक्सी में बिठा कर सवारियों को हथियार के बल पर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफश, 4 लूटेरे पकड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच, सोहना ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो पहले तो अपने टैक्सी गाड़ी में सवारियों को बिठाता हैं फिर उसे हथियार दिखा कर बंधक बना कर लूट लेता हैं,के 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किए है।

इंचार्ज इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल ने बताया कि पिछले कुछ दिन से शाम के समय सोहना से टैक्सी गाड़ी में पलवल , गुरुग्राम , नूह के लिए सवारियों को बिठा कर बाद में उन्हें हथियार के बल पर गाड़ी में बंधक बनाकर खेतों में ले जाते थे और मारपीट करके उनके साथ लूटपाट करके उनसे पैसे , मोबाइल , लेपटॉप आदि कीमती सामानों को लूट लेते थे व एटीएम कार्ड व पास्वर्ड लेकर एरीएम से पैसे निकलवा कर रात में मेवात के इलाके में छोड़ देते थे। जो पुलिस व आमजनों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे।



उनका कहना हैं कि उनके कई दिनों के अथक मेहनत करने के बाद 4 आरोपियों को गाड़ी व हथियार सहित उस समय गिरफ़्तार किया जब वे लोग एक और वारदात करने की तैयारी में थे। उनमें मेवात के रहने वाले 4 आरोपी शाहरुख़, फूरकान, हनीफ़ और ज़हीर को गिरफ़्तार किया है। उन्हें रिमांड पर लेकर उनसे लूट के लेपटॉप,मोबाइल फ़ोन, एटीएम कार्ड व नक़दी बरामद की गई है। उनसे पूछताछ के बाद लूटपाट की कुल 5 वारदातें सुलझाई गई है। जिनमे से 3 वारदात थाना सिटी, सोहना व 2 वारदात थाना, नूह की है। आज आरोपियों को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है

Related posts

फरीदाबाद: सीसीटीवी फुटेज में दिखा पांच वर्षीय बच्ची को ले जाते हुए आरोपित को, गला घोंटकर बच्ची की सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

होटल में बेटी से 12 लड़कों के गैंगरेप का मामला, मां बोली- जज ने लिया बदला

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक साल में 2381 बिछड़े बच्चों को तलाश कर परिवार से मिलवाया: डीजीपी मनोज यादव 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!