Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय अपराध

होटल में बेटी से 12 लड़कों के गैंगरेप का मामला, मां बोली- जज ने लिया बदला

19 साल की लड़की ने आरोप लगाया था कि होटल में 12 लड़कों ने उसके साथ रेप किया. साइप्रस के इस मामले में स्थानीय अदालत के जज मिशेलिस एन्ड्रिस ने लड़की को झूठे आरोप लगाने का दोषी करार दिया. दोषी करार दिए जाने के बाद लड़की  को एक साल तक की सजा हो सकती है.लेकिन इस फैसले पर ब्रिटिश लड़की की मां ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि जज ने बदला लेने की भावना से फैसला दिया.

लड़की की मां ने कहा है कि फैसले के खिलाफ अपील करने में वह अपनी बेटी की मदद करेंगी. वहीं, गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की साइक्लॉजिस्ट ने कहा है कि जज ने मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर पर विचार नहीं किया.



इससे पहले लड़की  ने कहा कि साइप्रस पुलिस ने उसे यह स्वीकार करने के लिए मजबूर किया था कि उसने इस घटना के बारे में झूठ बोला है.मामले के खुलासे के बाद 12 आरोपी लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. इसके बाद लड़की  को झूठ बोलने के आरोप में साइप्रस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, लड़की  के वकीलों ने ये भी संकेत दिए हैं कि वे मामले के संबंध में यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय में अपील कर सकते हैं.

Related posts

कपडा कारोबारी से 5 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के जुर्म में पिता, पुत्र और उसके दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अवैध रूप से रेस्तरां चला कर शराब परोस रहे दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Ajit Sinha

अपराध शाखा कई के टीमों ने एक क्लब में छापेमारी कार्रवाई करते हुए 288 लोगों को नशीला पदार्थों सेवन करते पकडे,6 अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!