Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

टीका करण के एक कार्यक्रम में कम्प्रेसर फटने से तक़रीबन आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर  रूप घायल, अस्पताल में भर्ती कराया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: संजय गांधी मैमोरियल नगर के एक टीका करण समारोह में आज सांय के तक़रीबन 4 बजे एक कंप्रेसर फटने के कारण करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सभी घायलों का ईलाज चल रहा हैं। वैसे भी इस घटना की जांच एसजीएम नगर थाने की पुलिस कर रही हैं।



एसएचओ हरदीप सिंह की माने तो संजय गांधी मैमोरियल नगर के मकान के छत पर आज टीका करण का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें लड़का और लड़की के परिवार के सदस्यों सहित अन्य कई लोग मौजूद थे अचानक वहां पर पहले से रखा गया कम्प्रेसर फट गया जिसके चपेट आने से तक़रीबन 5 -6 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं। अभी इस केस की जांच की जा रही हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तीन दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रुप-डी की परीक्षा आगामी शनिवार और रविवार को

Ajit Sinha

ओखला एन्क्लेव फेज-2, दुर्गा बिल्डर , सेक्टर -91 , फरीदाबाद से अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण हटाए गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!