Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बड़ा वो नहीं, जो नशा बेचता है, बड़ा वो है जो नशा रोकता है; बड़ा वो नहीं, जो नशा खाता है, बड़ा वो है जो नशे से बचाता है- डॉक्टर अशोक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भापुसे के दिशा-निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीना, भापुसे के मार्गदर्शन में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने फरीदाबाद से पलवल तक साइकिल यात्रा कर वापस लौटते हुए लगभग 52 किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा के अंतर्गत उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों से संवाद कर नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गलत दिशा में चल रहे लोगों को रोककर उन्होंने समझाया कि जीवन अमूल्य है और सड़क सुरक्षा नियम स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन बचाने के लिए हैं। उन्होंने लोगों से अपनी बाईं ओर चलने तथा गलत दिशा का प्रयोग न करने की अपील की।

मार्ग में कई लोगों ने डॉ. वर्मा को रोककर साइकिल यात्रा की सराहना की और पूछा कि वे साइकिल से क्यों चलते हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि साइकिल उनके लिए व्यायाम, स्वास्थ्य लाभ, ड्यूटी के निर्वहन, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता—सभी का माध्यम है। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य लाभ के साथ प्रदूषण कम करने में भी योगदान मिलता है और लोगों तक सीधे जागरूकता संदेश पहुंचता है।डॉ. वर्मा ने लोगों को स्वस्थ जीवन के तीन मूलमंत्र बताए—पूरी नींद लें, क्रोध पर नियंत्रण रखें और नशे से दूर रहें। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, व्यायाम एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी नशे से बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा—“बड़ा वो नहीं, जो नशा बेचता है, बड़ा वो है जो नशा रोकता है; बड़ा वो नहीं, जो नशा खाता है, बड़ा वो है जो नशे से बचाता है।”उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें तथा नशामुक्ति के लिए उपलब्ध सहायता का लाभ उठाएं। ब्यूरो का यह अभियान नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित एवं स्वच्छ हरियाणा के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

Related posts

फरीदाबाद: वार्षिक उत्सव में विद्या की देवी की आराधना अच्छा शगुन – राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात के बाद पटवारी एवं कानूनगो ने समाप्त की हड़ताल, ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लाइक कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x