Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात पिस्टल की नोंक पर एक करोड़ 5 लाख रुपए की सनसनीखेज डकैती, ये दूसरी बड़ी वारदात है शहर में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात थाना धौज, फरीदाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पिस्टल की नोक पर व कपड़े से पैर- हाथ खाट में बांध कर लगभग एक करोड़ 5 लाख रुपए की डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। ये खबर सुबह होते ही पूरे शहर में आग की तरह फ़ैल गई। और पीड़ित परिवार और रिश्तेदार लोग मौके पर पहुंचने लगे। इस सनसनीखेज मामले में थाना धौज, फरीदाबाद 4 -5 अज्ञात डकैतों के खिलाफ संबंधित धाराओं के मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए थाना धौज, फरीदाबाद की पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की कुल 4 टीमें जुट गई है। फरीदाबाद की दूसरी ये सबसे बड़ी वारदात है। इस से पहले शाहपुरा गांव लगभग ढेड़ करोड़ के आभूषण व नकदी डकैती हुई थी। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है।

खबर के अनुसार अब्दुल करीम गांव फतेहपुर तगा, में रहता था, जो कि पूर्व सरपंच का भाई है, और वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, उसकी लगभग 7 -8 महीने पूर्व में जमीन बिकी थी, का पैसा मिला था। इसमें से कुछ पैसों का जमीन मेवात में खरीद ली, बाकी के पैसे बचे हुए थे, जो लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए थे, जोकि कमरे अलग – अलग अलमारी में रखे हुए थे। शनिवार रात वह अपने खाट पर सो रहे थे, उस समय लगभग 2 -सवा बजे होंगे,4 से 5 लोग हथियारों से लैस होकर मकान के प्रांगण में घुस आए , और कमरे और अलमारी की चाभी उनसे मांगने लगे, जब उसने उनसे अलमारी का चाभी देने से मना किया तो डकैतों ने पिस्टल उसके सिर में जान से मारने की नियत से लगा दी, और कपडे से उसके हाथ -पैर खाट में बुरी तरह से बांध दिया, और कमरे में घुस कर व अलग -अलग अलमारी रखे हुए लगभग एक करोड़ 5 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। ये पूरी वारदात 30 मिनट के अंतराल में अंजाम दिया गया। जब तक अपने बंधे हुए हाथ -पैर को खोल पाते , तब तक वह लोग फरार हो चुके थे।

Related posts

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार द्वारा लागू की गई श्रम संहिताओं के कारण मजदूरों का शोषण चरम पर

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने तकनीकी बढ़त बढ़ाई: अपराध शाखा ने प्रमुख डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्मों पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया.

Ajit Sinha

लिंग्याज विद्यापीठ को मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च ऑगनाइजेशन की मिली मान्यता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x