Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सीबीएससी की 12 वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सांय मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सीबीएससी की 12 वी क्लास की परीक्षा रद्द कर दी हैं। देश भर में ढेड़ करोड़ों छात्र -छात्राओं को 12 वीं का परीक्षा देने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पीएम मोदी की इस फैसले से करोड़ों बच्चें तनाव मुक्त हो गए।  पीएम मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा न कराने का निर्णय किया गया है.पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि महत्वपूर्ण है और इससे कतई समझौता नहीं किया जा सकता.

पीएम मोदी ने कहा, बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों के अंदर की बेचैनी को खत्म करना जरूरी है. छात्रों को एग्जाम में प्रवेश के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया कि कोविड-19 को लेकर अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए सीबीएसई परीक्षा को लेकर विभिन्न पक्षों से सलाह-मशविरा किया. इस पर विचार करने के बाद यह निर्णय किया गया है कि सीबीएसआई की 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं इस साल आयोजित न कराई जाएं. यह भी फैसला किया गया है कि सीबीएसई एक बेहद स्पष्ट मानदंड तैयार कर समयबद्ध तरीके से कक्षा 12वीं के छात्रों का परिणाम तैयार करने की व्यवस्था करेगा.प्रधानमंत्री ने कहा कि यह छात्रों के हितों में ध्यान रखकर लिया गया निर्णय है. कोविड-19 के कारण छात्रों का अकादमिक कैलेंडर प्रबावित हुआ है. बोर्ड एग्जाम का मुद्दा बच्चों में काफी बेचैनी पैदा करने वाला रहा है. लिहाजा बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं रद्द की जाती हैं.

Related posts

दिल्ली में घर-घर 24×7 साफ़ पानी पहुँचाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही केजरीवाल सरकार,जल मंत्री आतिशी

Ajit Sinha

दिव्यांगों (दिव्यांगजन) के सशक्तिकरण के लिए डीएमआरसी को राष्ट्रीय पुरस्कार -2019 से किया गया सम्मानित

Ajit Sinha

हरियाणा के कोयला व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करता था गैंग,पुलिस ने दो आरोपितों को धर दबोचा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x