Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में एससी समुदाय से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों का हुआ अभिनंदन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आज डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में एससी समुदाय से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन समारोह हुआ जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संबोधित किया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता  और सभी एससी केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि अनुसूचित जाति के विकास के लिए, उनकी पढ़ाई के लिए, उनको मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने विशेष योजनाओं पर काम किया है।उन्होंने किया कि 2015 में समरसता दिवस मनाने का काम मोदी सरकार ने किया। संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की। पंच तीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो नीतियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबके लिए शुरु की हैं, उसमें भी सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति के वर्ग को मिल रहा है। क्योंकि वो पिछड़ रहे थे, उन्हें साथ जोड़ने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। हमारे यहां राजनीति में किसी जाति या परिवार का आधिपत्य नहीं है।
 
नड्डा ने कहा कि यहां कार्यकर्ता का आधिपत्य है। कार्यकर्ता ही हमारे यहां निर्णय लेते हैं। हमारे 12 मंत्री अनुसूचित जाति से बनें हैं। इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस वर्ग से मंत्री बनें हैं, तो वो नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनें हैं। उन्होंने कहा कि बातें करने वाले तो बहुत हुए लेकिन यदि किसानों के लिए, दलितों के लिए, गरीबों के लिए किसी ने सबसे अधिक काम किया है तो वे केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  हैं।

Related posts

कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों ने ओबीसी समाज की ठेकेदारी की लेकिन उत्थान के लिए कभी कुछ नही किया- डा. के लक्ष्म

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के घायलों से मुलाकात की

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा की 11 विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x