Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 3.35 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, नशीले पदार्थ व नगदी सीज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फरीदाबाद जिला में पुलिस प्रशासन की संयुक्त भागीदारी के साथ करीब 3.35 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, नशीले पदार्थ , कैश व अन्य कीमती सामान जब्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि हर पहलू से मॉनिटरिंग करते हुए चुनाव आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसएसटी टीमों सहित अन्य गठित टीमें दिन रात फील्ड में हैं और किसी भी रूप से चुनाव प्रक्रिया के नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने में सतर्कता बरती जा रही है। डीसी विक्रम सिंह ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर गठित टीमों द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि अब तक करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपए की नगदी, करीब 55.27 लाख रुपए की कीमत की 13,176.81 लीटर अवैध तरीके से ले जाई जा रही शराब, करीब 4.25 लाख रुपए की कीमत के 30,309.71 ग्राम नशीले पदार्थ, 22.25 लाख के 3692 ग्राम कीमती धातु के सामान सहित 2.8 लाख रुपए की कीमत के अन्य सामान को सीज किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी ने विधानसभा स्तर पर सीज की गई कार्रवाई के बारे में बताया कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में जांच प्रक्रिया के दौरान 96.28 लाख रूपए की नगदी, 21.18 लाख रूपए की कीमत की 5188.93 लीटर शराब, करीब 95 हजार रूपए के 2571 ग्राम नशीले पदार्थ व 48 हजार रूपए के अन्य 20 कीमती सामान को सीज किया गया है। वहीं बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 14.94 लाख रूपए की नगदी, 2.89 लाख रूपए की कीमत की 994.51 लीटर शराब, करीब करीब 73 हजार रूपए के 2182. 42  ग्राम नशीले पदार्थ व 20 लाख  रूपए के 700 ग्राम कीमती धातू व 20 हजार का अन्य कीमती सामान को जब्त किया गया। इसी क्रम में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 7 लाख रूपए की नगदी, 6.21 लाख रूपए की कीमत की 1535.08 लीटर शराब, करीब 2 हजार रूपए के 200 ग्राम नशीले पदार्थ व 15 हजार रूपए के अन्य 4 कीमती सामान को सीज किया गया है। एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 48.58 लाख रुपए की नगदी, 3.80 लाख रुपए की कीमत की 1331.92 लीटर अवैध शराब,करीब 44 हजार रुपए के 4462  ग्राम नशीले पदार्थ व 25 हजार रुपए के अन्य 8 कीमती सामान सीज किए। पृथला विधानसभा क्षेत्र में 2.5 लाख रुपए की नगदी, 13.50 लाख रूपए की कीमत की 2754 लीटर शराब, करीब 1.88 लाख रुपए के 18886 ग्राम नशीले पदार्थ व 45 हजार रुपए के अन्य 12 कीमती सामान को सीज किया गया है और तिंगाव विधानसभा क्षेत्र में चेकिंग प्रक्रिया के दौरान 81.9 लाख रुपए की नगदी, 7.67 लाख रुपए की कीमत की 1372.32 लीटर शराब, करीब 20 हजार रुपए के 2008 ग्राम नशीले पदार्थ व 2.25 लाख रुपए की 2992 ग्राम कीमती धातु व 1.23 लाख के 25.6 ग्राम के कीमती सामान को सीज किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के बजट के खिलाफ विरोध व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका ।

Ajit Sinha

महगीं नस्ल के घोडे को 44 लाख रुपये में बेचकर ठगी मामले में आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

नगर निगम के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने सेक्टर -15 निवासियों के साथ किया पौध रोपण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x