Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

भ्रष्टाचार के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के स्टेनो संत स्वरूप को विजिलेंस एंव एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,हिसार द्वारा आज भ्रष्टाचार के एक मामले में सोमवार को सन्त स्वरूप, तत्कालीन स्टैनो आबकारी एवं कराधान विभाग, सिरसा को उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित सन्त स्वरूप उपरोक्त को न्यायालय, सिरसा में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।

मामला यह था कि जिला सिरसा में आरोपित संत स्वरूप,तत्कालीन स्टेनो,आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा ने अमित बंसल व इसके पिता पदम बंसल निवासी म.न. 12 ब्लाॅक-एफ सिरसा व अन्य व्यक्तियों की फर्जी फर्मों का आबकारी एवं कराधान विभाग,हरियाणा के अधिकारियों से मिलीभगत करके रजिस्ट्रेशन करवा कर उनकी फर्म अग्रवाल एंड सन्स को वर्ष 2011-12 व 2012-13 में कुल 29,66,509/- रुपए  का अवैध रिफंड दिलवाया। इस अवैध रिफण्ड दिलवाने की एवज में अमित बंसल व पदम बसंल के द्वारा आरोपित संत स्वरूप तत्कालीन स्टेनो, व आबकारी एवं कराधान विभाग, सिरसा के अधिकारियों को 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा दिया गया। आरोपित संत स्वरूप तत्कालीन स्टेनो द्वारा प्राप्त राशि में से अपना 5 प्रतिशत हिस्सा रखकर बकाया हिस्सा आबकारी एवं कराधान विभाग, सिरसा हरियाणा के अधिकारियों को दिया गया।

इस सम्बन्ध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार द्वारा जांच करने उपरांत आरोपित  संत स्वरूप, तत्कालीन स्टेनो, आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा व अन्य के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 25 दिनांक 10.07.2025 धारा 193 ए, 196 ए ,199 ए ,200 ए, 406 ए, 409 ए, 418 ए, 420 ए, 467 ए, 468 ए, 471 ए, 474 ए, 477 ए,120 बी – 13; पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया।

Related posts

चंडीगढ़:जेजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विस्तार, 24 वरिष्ठ पदाधिकारी और 20 जिलाध्यक्ष नियुक्त

Ajit Sinha

सर्दी के सितम में, गले को तर और जिस्म को गरम के लिए सार्वजनिक स्थान मयखाना खोलने वाले 115 लोग पर कार्रवाई।

Ajit Sinha

सूचना प्रौद्योगिकी के युग में सीएम विण्डो बनी – सरकार आपके द्वार, वर्षों पुरानी शिकायतें हुई हल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x