Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी से मिली न्यू ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की प्रधान सुनीता मलिक, गेट खुलवाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: न्यू ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान सुनीता मालिक ने सोमवार को डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी को एक ज्ञापन के माध्यम से गेट नंबर -19 , ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को खुलवाने की मांग की,और कहा कि गेट नंबर -19 ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद को जबरन व नाजायज तौर पर एक संस्था के सदस्यों ने जबरन बंद करवाया हुआ है, जिसे बी -ब्लॉक, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना काफी लंबे समय से करना पड़ रहा है, जिसे शीघ्र खुलवाया जाए।

इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने कहा कि न्यू ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की प्रधान सुनीता मलिक उनसे सोमवार को मिली थी, और गेट नंबर-19 ग्रीन फील्ड कॉलोनी को तुरंत खुलवाने की मांग की, जिसपर उन्होनें उनसे कहा कि जाम की स्थिति में जरुरत पड़ने पर गेट नंबर-19 को ही बंद करवाया जा सकता है, यदि वहां पर जाम की स्थिति नहीं है, तो गेट नंबर -19 को किसी भी सूरत में कोई भी बंद नहीं करवा सकता है, जो लोग जबरन गेट नंबर -19 को बंद करेगा , उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई निश्चित तौर की जाएगी है।

उपरोक्त संस्था की प्रधान सुनीता मलिक ने दिए गए शिकायत में कहा कि ग्रीन फील्ड के प्लॉट नंबर -4140 में ग्रेसरी डिलवरी हब हैं, इसकी वजह से वहां पर भारी वाहनों और मोटर साइकिलों व प्लॉट नंबर-4142 में शराब की दुकान चल रहा है यहां पर भी गाड़ियों का बहुत ज्यादा जमावड़ा रहता है। इन सभी गाड़ियों की वजह से इस रोड पर जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है, इतना ही नहीं, इन लोगों ने ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ा किए हुए है, यह भी बहुत बड़ा कारण है सड़क जाम होने का। यदि ग्रीन बेल्ट से तुरंत कब्ज़ा हटा दी जाए तो सड़कों की चौड़ाई और ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे भी आमजनों को जाम की स्थिति से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है। मलिक का कहना है कि गेट नंबर -15, ग्रीन फील्ड के अंदर अक्सर बारिश का पानी, लंबे समय तक भरा रहता है, इससे आमजनों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामला यही नहीं ठहरता इसमें छोटे -छोटे कीड़े भी पनप रहे है , जोकि बीमारी होने का बहुत बड़ा कारण बन सकता है। इस ओर जिला प्रशासन ध्यान देने की सख्त जरूरत है।

Related posts

चंडीगढ़: सेना की 30 मई को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केन्द्र और राज्य सरकार कैंसर रोगियों के लिए दे रहीं हैं आधुनिक बेहतर चिकित्सा सेवाएं: राज्यपाल

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर और सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव चिह्नों की संशोधित सूची जारी की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x