Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

अवैध हथियारों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे तीन बदमाश, क्राइम ब्रांच ने तीनों को धर दबोचा, 4 पिस्तौल और 7 गोलियां बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के नेतृत्व में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 20 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम गश्त पर थी, जब उन्हें सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक सेक्टर-15 की सब्जी मंडी के पास बने बूथों के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अभ्यास उर्फ बाबा निवासी बिहार, हाल निवासी चंडीगढ़, मोहम्मद आदिल उर्फ खान निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश और सुशील उर्फ बऊआ निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश है, जिनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है। तलाशी के दौरान अभ्यास से दो देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस, आदिल से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस तथा सुशील से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तीनों आरोपित किसी भी हथियार का लाइसेंस पेश नहीं कर सके, जिसके बाद उनके खिलाफ थाना सेक्टर-14 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B) के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित अभ्यास के खिलाफ पंचकूला और चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, और वह पुलिस के लिए वांटेड था। आज अदालत में पेश किए जाने के बाद तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।डीसीपी क्राइम ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि बदमाश यहां किस मकसद से आए थे, वे किसी गिरोह के लिए काम कर रहे हैं या स्वयं का गैंग चला रहे हैं। इसके अलावा अवैध हथियारों के नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। अभ्यास के खिलाफ पंचकूला, चंडीगढ़ में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आदिल और सुशील का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Related posts

गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड स्थित एक मन्नत पार्क से रेब पार्टी में झूम रहे 50 लड़के -लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha

बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला के मामले में गठित एसआईटी ने एक प्रॉपर्टी डीलर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पॉश सोसाइटी के प्रांगण में अपने कार में बैठ कर शराब पी रहे प्रॉपर्टी डीलरों को गोलियों से भुना, दो की मौत -देखें वीडियो

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x