Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे को लेकर दिल्ली में हुई हरियाणा भाजपा के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली/चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे को लेकर आज बुधवार को नई दिल्ली स्थिति हरियाणा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, की उपस्थिति में मंत्रियों व सांसदों के साथ गोहाना रैली को लेकर चर्चा हुई। 3 फरवरी को हरियाणा में संत रविदास जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाने की तैयारियों को लेकर भी बैठक में मंत्रणा की गई। बैठक में गृह मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जेपी दलाल, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता, बनवारी लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर , सांसद सुनीता दुग्गल , सांसद नायाब सिंह सैनी, सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा आदि मौजूद रहे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि हरियाणा कार्यकारिणी की बैठक फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 29 जनवरी को प्रस्तावित रैली शानदार होगी। धनखड़ ने कहा कि जब भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह का प्रवास होता है तो एक लोकसभा की बैठक निश्चित रूप से होती है। शाह हरियाणा दौरे के दौरान रैली के अलावा एक तीर्थ स्थान का दर्शन भी करेंगे। पंजाब में कांग्रेस पार्टी से पूर्व मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा का परिवार पंजाब में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ भी भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास की जयंती 3 फरवरी को गुरुग्राम, नरवाना और यमुनानगर में प्रदेश स्तर पर मनाने का निर्णय हुआ है। तीनों स्थानों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए जा चुके हैं। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार सभी महापुरूषों व संतों की जयंतियों को मनाकर प्रदेश में भाईचारा कायम कर रही है।

Related posts

जब तक स्कूल नहीं खुलेंगे, तब तक दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 8 लाख बच्चों को मिड-डे-मील के तहत मिलेगा सूखा राशन-सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा के इस गांव के कुएं से निकल रही एटीएम मशीन, ग्रामीण से लेकर पुलिस भी रह गई सन्न

Ajit Sinha

ट्रैवल एजेंट अखिलेश तिवारी की हत्या के मामले में पूर्व सैनिक व 4 बसों के मालिक संजेश चौहान गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x