Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसटीएफ ने एक कार से दो हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार, दो किलों से अधिक हेरोइन बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने (एसटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला रोहतक से दो कार सवार आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 2 किलोग्राम 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के गांव प्रेमनगर निवासी मंजीत उर्फ कालिया तथा कंवारी निवासी हाल फ्रेंडस कालोनी, भिवानी संदेश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को एसटीएफ हिसार की टीम ने काबू किया।
 
एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि हुंडई क्रेटा कार सवार युवक हेरोइन तस्करी के लिए गुजरने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर हरियाणा नंबर की कार दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 2 किलोग्राम 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। जब्त की गई हेरोइन की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आईएमटी रोहतक पुलिस स्टेषन में मामला दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी  के इस गिरोह में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी में शामिल व उनका समर्थन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Related posts

व्यापारी को गोली मारने आए बदमाशों के साथ पुलिस का मुठभेड़, दो बदमाशों को पैर लगी गोली, 4 पिस्तौल बरामद।

Ajit Sinha

हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में 10000 के इनामी बदमाश को पलवल अपराध शाखा की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मथुरा के आश्रम में दो साधुओं की संदिग्ध हालात में मौत, एक की हालत गंभीर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!