Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: डा. पुनिता हसीजा आईएमए, हरियाणा प्रदेश की प्रधान बनी और डा. दिनेश गुप्ता फरीदाबाद आईएमए के प्रधान बने।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हाल ही में हुए आईएमए फरीदाबाद के चुनाव में इलेक्शन कमीशन द्वारा घोषित किए गए परिणाम में डॉक्टर दिनेश गुप्ता को 2022 के लिए फरीदाबाद का प्रधान घोषित किया गया हैं। इसके साथ ही डॉ संजय टुटेजा, डॉ प्रदीप गर्ग और डॉ कामना बक्शी को भी निर्विरोध उप-प्रधान घोषित किया गया। ये सभी एक जनवरी से अपना कार्यभार संभालेंगे और आने वाले समय में अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे।

फरीदाबाद के सभी सदस्यों ने इन सभी को ढेरों बधाइयां दी। डॉक्टर दिनेश गुप्ता को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुभकामनाएं दी। डॉ सुरेश अरोड़ा ने बताया पिछले 4 साल से लगातार प्रधान रही डॉ पुनीता हसीजा अब 2022 में हरियाणा प्रदेश की प्रधान के रूप में निर्वाचित हो गई है, और वह अब हरियाणा के लिए काम करेंगे ।उन्होंने भी पूरी टीम को बधाई दी व शुभकामनाएं दी।डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि वह डॉ पुनीता हसीजा के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और एसोसिएशन के लिए तन मन से पूरा काम करेंगे। खासकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर पूरा ध्यान देंगे। उन्होंने डॉक्टर अश्विनी वधावन, डॉ सुनील मुतनेजा और डॉ सुरेश अरोड़ा को सहयोग देने पर धन्यवाद दिया।डॉक्टर दिनेश गुप्ता बल्लभगढ़ में अपनी पत्नी डॉक्टर दीपा गुप्ता के साथ नर्सिंग होम चलाते हैं। वह पिछले काफी समय से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के  चिकित्सा प्रकोष्ठ के फरीदाबाद के अध्यक्ष भी हैं। डॉ पुनीता हसीजा ने इलेक्शन कमीशन का चुनाव प्रक्रिया समाप्त करने पर उनका धन्यवाद किया।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा विधायकों को जनता पीट रहीं हैं, गंगा जी जाए, पाप धो कर आए विपुल गोयल : नवीन जयहिंद

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में बदमाशों ने एक दुकानदार को चाकुओं से गोद कर परिजनों के सामने हत्या कर दी,एक गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नौ व्यक्तियों को दिल्ली पुलिस की “जीवन रक्षक” पहल के माध्यम से प्लाज्मा दान किया गया है, आप भी जुड़े ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x