Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बहन से छेड़छाड़ करने का भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने भाई को चाकुओं से गोद कर बेहरमी से हत्या कर दी, एक आरोपित अरेस्ट  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर- 20 क्षेत्र में स्थित सेक्टर -8 में शराब के नशे धुत दो नसेड़ियों ने पहले अपने भाई के साथ घर जा रही लड़की  को टक्कर मारी जब लड़की  ने विरोध किया तो वे उस पर झपट पड़े जब भाई अपनी बहन की मदद करने आया तो नसेड़ियों उसे चाकू मार दिया, उस की इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-20 पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दूसरे आरोपित  की तलाश की जा रही है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले भाई-बहन सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी से ड्यूटी कर पैदल घर कोंडली जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-8 बिजली घर के पास शराब के नशे में धुत दो बदमाशों में से एक बदमाश ने लड़की  धक्का मार दिया। इससे नाराज लड़की ने बदमाश को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए दोनों बदमाश एक बार फिर लड़की  की तरफ बढ़े। लड़की  के भाई रामबाबू ने दोनों का विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने रामबाबू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू रामबाबू की जांघ में लगा।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रामबाबू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि जांघ में चाकू लगने से उसकी कई नसें कट गई है और काफी खूब बह रहा है। गंभीर हालत को देखते हुए राम बाबू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर-11 निवासी सर्वेश कुमार को दबोच लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। हालांकि इस दौरान उसका साथी चौड़ा निवासी शनि मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 8 ऐसे लोगों को अरेस्ट किया हैं , जो फर्जी पते पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड बनवा चुके हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 8 ड्रमों में 1600 लीटर अवैध डीजल बरामद किए हैं, आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस द्वारा चिन्हित राहुल कॉलोनी में रहने वाले तीन नशा तस्करों के मकानों पर चलाया बुल्डोजर – ध्वस्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!