Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद पुलिस द्वारा चिन्हित राहुल कॉलोनी में रहने वाले तीन नशा तस्करों के मकानों पर चलाया बुल्डोजर – ध्वस्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:  नशा तस्करों की कमर तोड़ने के सरकार के अभियान को और गति देते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चिन्हित राहुल कॉलोनी में रहने वाले तीन नशा तस्करों के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया । इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया की मकानों को चिन्हित करने पर पाया गया कि ये मकान नगर निगम फरीदाबाद की सरकारी  जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए हैं। आरोपी अवैध नशे से अर्जित कमाई से  सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे ।

डीसीपी क्राइम ने नगर निगम को लिखित रूप से सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों के बारे में सूचित किया। इसके पश्चात नगर निगम  द्वारा आरोपितों  को नोटिस दिया गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निगम के तोड़फोड़ दस्ते द्वारा उचित पुलिस बल की मौजूदगी में तीनों आरोपितों के  घरों को ध्वस्त कर दिया गया।प्रवक्ता में बताया कि नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी सुधीर , संतोष और रणधीर तीनों  राहुल कॉलोनी एसजीएम नगर के रहने वाले हैं। नशा तस्कर आरोपी रणधीर पर नशा तस्करी के 3 मामले ,  सुधीर पर नशा तस्करी के 7 मामले और आरोपी संतोष पर नशा तस्करी के 3 मामले थाना एसजीएम नगर में दर्ज है।

Related posts

फरीदाबाद: सबडिविजिन सेक्टर-58 इंडस्ट्रियल एरिया के चुनाव में सुधीर कौशिक बने सर्वसम्मति से प्रधान ।

Ajit Sinha

हरियाणा: एयरफोर्स मैन रिक्रूटमेंट भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा में  पेपर पास करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 20 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जनसेवा को समर्पित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x