Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाएं समेत 5 लोगों की मौत, सडक के किनारे खराब खडे ट्रक में घुसी वैगनआर कार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा में तीन महिलाएं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, हादसा सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ जब सडक के किनारे खराब खडे ट्रक में पीछे से तेज गति से जा रही वैगनआर कार की टक्कर हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टरों सभी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर, पोस्टमार्टम के भेज दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम मचा हुआ है। आज सुबह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के दृश्य विचलित करने वाले है. एडिशनल डीसीपी, अशोक कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग छह बजे वैगनआर कार में सवार होकर अमन, देवी सिंह, राजकुमारी, विमलेश और कमलेश नोएडा की तरफ से परी चौक होते हुए काशी राम कॉलोनी घोडी बछेडा जा रहे थे। तभी सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास रोड के किनारे खराब खडे ट्रक पीछे से तेज गति से टकरा गई. जिसमें वैगनआर कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं घायलों थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

Related posts

कानपूर पुलिस हत्यांकांड : घर में खेला जा रहा था मौत का खेल ,मोबाइल पर LIVE देख रही थी विकास की पत्नी।

Ajit Sinha

अवैध कार्य करने वालों पर पूरे साल हुई कड़ी कार्रवाई: “सीएम- उडऩदस्ते” ने कुल 2236 की छापेमारी,13 करोड़ जुर्माने की हुई रिकवरी

Ajit Sinha

नाइट कर्फ्यू…और जाम… ये नजारा आम है नोएडा-दिल्ली बॉर्डर का  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x