Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो: नगर परिषद में मिलीभगत कर करोड़ों रुपयों के गबन,भ्रष्टाचार मामले की गहन जांच जारी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो भिवानी द्वारा नगर परिषद, भिवानी में मिलीभगत कर करोड़ों रुपयों के गबन करने के भ्रष्टाचार मामले की गहन जांच की जा रही है। इस सम्बन्ध मे नितेश अग्रवाल, सैल्ज मैनेजर, एक्सिस बैक भिवानी तथा रण सिह, पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद, भिवानी व अन्य अधिकारियों को नगर परिषद के बैक खातों मे सरकार की तरफ से आई ग्रांट की राशि को दूसरे बैंक खातों मे ट्रांसफर करवाकर अलग-अलग फर्मों में रूपये भेजकर, फर्मों को कमीशन देकर व फर्मों से रूपये वापस लेकर सरकारी खजाने को हड़पने के आरोपों मे विधि अनुसार गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब तक की गई जांच मे सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों व अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करके सरकारी राशि का करोड़ो रुपयों का गबन किया गया है। इस संबंध मे आमजन को सूचित किया जाता है कि कार्यालय नगर परिषद, भिवानी के पूर्व चेयरमैन रण सिह व नितेश अग्रवाल, सेल्स मैनेजर एक्सिस बैंक भिवानी द्वारा कमीशन के तौर पर लिए गए रुपयों में से काफी चल/अचल सम्पति बनाई हुई है।

उपरोक्त आरोपितों व अन्य अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार कर अर्जित की गई संपत्ति के बारे आपके पास कोई जानकारी अथवा कोई और साक्ष्य है तो आप किसी भी समय राज्य चौकसी ब्यूरो भिवानी के कार्यालय कमरा न. 122 मिनी सचिवालय भिवानी में हाजिर आकर या मोबाईल नम्बर- 90500-29992 पर जानकारी दे सकते है ताकि आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। जानकारी देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:अपराध शाखा-85 की टीम के साथ अंतर्राज्यीय लूट व चोरी के गिरोह के एक सदस्य विपिन की हुई मुठभेड़-एसीपी अमन को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

ब्रेजा कार की चोरी करने वाले वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपित पकड़े गए 50 से अधिक ब्रेजा कार चोरी कर चुका है गैंग।

Ajit Sinha

पीटीसी, भौंडसी के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि होंगे भारत के गृह सचिव गोविन्द मोहन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x