Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

सम्मानः हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान,फतेहाबाद का ‘भट्टू कलां‘ पुलिस थाना देश के शीर्ष 3 पुलिस थानों में शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष 3 पुलिस स्टेशनों में चुना गया है। पुलिस महानिदेशक, हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने फतेहाबाद के एसपी सहित भट्टू कलां पुलिस स्टेशन की समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य ‘सेवा-सुरक्षा-सहयोग‘ को मूर्तरूप देने वाले हमारे सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए सक्रिय प्रयासों का परिणाम है।
           
उन्होंने पुलिस स्टेशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कर्मियों की कड़ी मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी केंद्रीय मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर, 2021 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में होने वाले एक समारोह में एसएचओ, भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को ट्रॉफी प्रदान करेंगे.डीजीपी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया गया है। रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे नागरिकों के अनुकूल बनाना है।

Related posts

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने बी.पी.एल. परिवारों के कोरोना मरीजों के लिए 42,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा

Ajit Sinha

बड़ी संख्या में राजनेताओं, सामाजिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुँच स्व. श्रीमती राजवती को नमन किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 31 किलोमीटर तक बनाया जाएगा छह लेन का यह एक्सप्रेसवे-कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x