Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: 31 किलोमीटर तक बनाया जाएगा छह लेन का यह एक्सप्रेसवे-कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जाने वाले एक्सप्रेस वे पर मोहना के पास उतार-चढ़ाव (इंटरचेंज) मंजूर करवाने पर रविवार को हजारों ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का उनके निवास पर पहुंचकर धन्यवाद किया। मोहना व आसपास के एक दर्जन से ज्यादा गांव से पहुंचे इन ग्रामीणों ने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि मोहना के पास जो उतार-चढ़ाव इंटरचेंज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एनएचएआई से मंजूर करवाया है वह बहुत महत्वपूर्ण था।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मथुरा एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इसके बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नया एक्सप्रेस में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे 31 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन का बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोहना व आसपास के ग्रामीणों की मांग थी कि मोहना के पास केजीपी पर इस एक्सप्रेस वे का उतार-चढ़ाव दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस उतार-चढ़ाव को मंजूर करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस उतार-चढ़ाव से मोहना व आसपास के दर्जनों गांव के लोग सीधे एयरपोर्ट फरीदाबाद से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि केजीपी से फरीदाबाद के लिए भी दूरी अब कुछ मिनटों के रह जाएगी। उन्होंने धन्यवाद करने पहुंचे ग्रामीणों से कहा कि फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में जमकर विकास होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़े-बड़े उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित होंगे।

Related posts

फरीदाबाद : नवनियुक्त डीसी अतुल द्विवेदी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 5000 रूपए के इनामी अपराधी तारीफ़ को क्राइम ब्रांच -56 ने 3 साल के बाद अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव मॉडल संस्कृति स्कूल की नवनिर्मित इमारत का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x