Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

विदेशों में बैठे बदमाशों के इशारे पर अवैध वसूली व रंगदारी जैसे बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 3 बदमाश 2 विदेशी पिस्टल सहित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अपराध शाखा, फरुखनगर , गुरुग्राम की टीम ने आज शनिवार को विदेशों में बैठे बदमाशों के इशारे पर अवैध वसूली व रंगदारी मांगने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 2 विदेशी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। ये सभी आरोपित दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देकर डर का माहौल पैदा करने की योजना बनाई थी। इससे पहले उपरोक्त टीम ने तीनों आरोपितों दबोच लिया। इसमें एक आरोपित भागने की कोशिश में अपना पैर तुड़वा बैठा। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि आज उनकी अपराध शाखा,फरुखनगर, गुरुग्राम की टीम ने 3 आरोपितों को 2 विदेशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के गिरफ्तार किए है, जिनके नाम अभय उर्फ़ मौलड़ उम्र 20 वर्ष, निवासी गांव झांझरौला, जिला गुरुग्राम, जतिन उर्फ़ जोनी उम्र 29 वर्ष, निवासी पटेल नगर , जिला सोनीपत वर्तमान निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी, जिला सोनीपत व सागर निवासी गांव खेड़ा झांझरौला, जिला गुरुग्राम है। पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया है। उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित अभय को अवैध हथियार आरोपित जतिन द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे, जबकि जतिन को ये हथियार उसके अन्य साथियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे। मामले में अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उक्त आरोपित अपने अन्य साथियों के संपर्क में थे तथा उसके कहने पर अवैध वसूली/रंगदारी के लिए रेकी करते थे। पुलिस जांच के अनुसार आरोपित योजना बनाकर दिल्ली में किसी वारदात को अंजाम देकर भय का माहौल पैदा करने की फिराक में थे। आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से आरोपितों जतिन के विरुद्ध दिल्ली में एक्साइज एक्ट के तहत पूर्व में एक एफआईआर अंकित होना भी ज्ञात हुआ है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मामले में आरोपितों के नेटवर्क, अवैध हथियारों की उपलब्धता के स्रोत तथा इनके संपर्क में रहे अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। एफआईआर का अनुसंधान जारी है।

Related posts

25 HP ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ₹15 हजार रिश्वत की मांग, फोरमैन ₹14 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने बुकियों व होटलों में ग्राहकों को 200 से अधिक लड़कियों को जिस्म फरोशी के लिए परोसनें वाले लड़का -लड़की को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

टैक्सी चालक से लूटपाट करने वाले मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x