Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति,शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतुअंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव्य आयोजन कर आज लौट रहा है.30 सितंबर को आयोरा होटल में हुऐ इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, लेखकों एवं संस्कृति-प्रेमियों के साथ ओमान और ऑस्ट्रेलिया से भी आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी पांडे, विभागाध्यक्ष गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ,मुख्य अतिथि प्रो. डी. के. चौबे विभागाध्यक्ष हिन्दी नेहू शिलांग , विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील चौधरी,अध्यक्ष एवं निदेशक, मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति रहे। प्रो. डी.के.चौबे ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अहिंदी भाषी क्षेत्रों में इस प्रकार के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलनों से हिंदी को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना भी मजबूत होती है।

शब्दयात्रा की अध्यक्ष श्रीमती शारदा मित्तल ने देश-विदेश में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। महासचिव प्रीति मिश्रा ने शब्द यात्रा की स्थापना से लेकर अब तक की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में NEHU (नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी) के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मनमोहक खासी नृत्य की प्रस्तुति दी तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
सम्मेलन की विशेषता यह रही कि साहित्यकारों के साथ डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की। डाॅ मीनाक्षी पांडे ने कामाख्या स्त्रोत से कार्यक्रम को आगाज़ दिया। डाॅ रेखा मित्तल ने अपने व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, वहीं रुक्मिणी तोमर के गायन और पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति ने कार्य क्रम में विशेष रंग भर दिया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ पुनीत चंद्रा के मंच संचालन ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। शब्द यात्रा का उद्देश्य हिंदी को जन-जन तक पहुँचाना और उसे लोकप्रिय बनाना है। इसी उद्देश्य से संस्था विदेशों में,अहिंदी भाषी क्षेत्रों में निरंतर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है।

Related posts

सीएम मनोहर ने निगम कमिश्नर के 15 दिन के वेतन, ज्वाइंट कमिश्नर की 1 महीने की सैलरी काटने, एजेंसी को 1 लाख जुर्माना के दिए निर्देश

Ajit Sinha

न्यू ईयर के जश्न में डांस के लिए लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर युवक से ऑन लाइन रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 1 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने जीएमडीए का असिस्टेंट मैनेजर, सहकारी इंस्पेक्टर समेत 5 को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x