Athrav – Online News Portal
हरियाणा

फील्ड में गृह मंत्री अनिल विज, अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया, हाउसिंग बोर्ड एवं 12 क्रॉस रोड से करवाई पानी की निकासी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बरसाती पानी निकासी का जायजा लेने के लिए आज दिनभर फील्ड में रहे। उन्होंने अंबाला की कई कालोनियों, इंडस्ट्रियल एरिया एवं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को पानी निकासी इत्यादि के निर्देश दिए।विज ने अधिकारियों को सबसे पहले बिजली एवं पानी की आपूर्ति बहाल करने के दिशा-निर्देश दिए। प्रात: गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचे, जहां उन्होंने पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने यहां उद्योगपतियों से बातचीत की, जिन्होंने  विज को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी के लिए स्थापित किया गया पानी का पम्पिंग स्टेशन नहीं चल रहा है।

बिजली आपूर्ति नहीं होने से यह बंद पड़ा है। गृह मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र का मुआयना किया और इसके उपरांत उन्होंने तुरंत दो फायर ब्रिगेड को मंगवाकर यहां पानी निकासी शुरू करवाई। इसके अलावा, सिंचाई विभाग को यहां अतिरिक्त मोटर लगाकर पानी निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने पम्पिंग स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के भी निर्देश। उनके निर्देशों के कुछ ही घंटों बाद पम्पिंग स्टेशन चालू हुआ जिससे इंडस्ट्री एरिया में पानी निकासी बेहतर तरीके से प्रारंभ हुई।हाउसिंग बोर्ड कालोनी में गृह मंत्री अनिल विज पानी निकासी का जायजा लेने के लिए पहुंचे। कालोनी में ऊंची पुलिया होने की वजह से पानी निकासी में दिक्कत आ रही थी जिस पर मंत्री विज ने मौके पर ही नगर परिषद अधिकारियों को यहां पानी निकासी के निर्देश दिए। उनकी त्वरित कार्रवाई से मौके पर मौजूद कई महिलाओं ने उनका धन्यवाद किया और “मंत्री अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने 12 क्रॉस रोड पर पानी निकासी का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। गत दिनों हुई अत्याधिक वर्षा की वजह से नालों में काफी गाद जमी थी जिसे साफ कराने के निर्देश गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस नाले की सफाई होने से शेष पानी भी तेजी से निकलेगा। उनके निर्देशों के बाद यहां सफाई कार्य प्रारंभ करवाया गया। गृह मंत्री अनिल विज के निर्देशों के उपरांत महेश नगर पंप हाउस में पानी को पम्प करने वाली मोटरें भी चालू हो गई हैं जिससे अब तेजी से पानी को टांगरी नदी में पंप कर फेंका जा रहा है। गौरतलब है कि पानी भरने की वजह से पम्प हाउस की मोटरें बंद हो गई थी। मंगलवार यहां पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को मोटरें चालू करने के निर्देश दिए थे।

Related posts

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल यादव ने संभाला पदभार

Ajit Sinha

रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : पब्लिक हेल्थ विभाग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सहित 3 कर्मचारी 30000 रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी का एक और सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x