Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली में तीन दिन से बारिश नहीं हुई है, फिर भी यमुना का जल स्तर बढ़ता जा रहा है- अरविंद केजरीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली में यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर चिंता जताते हुए बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसके बाद भी यमुना का जल स्तर बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। 1978 के बाद पहली बार यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हुआ है और आज रात यह 207.72 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा है कि अगले कुछ हफ्तों में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसे में अगर दिल्ली में बाढ़ आई तो दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इसलिए हथिनीकुंड से सीमित गति में पानी छोड़ा जाए, ताकि यमुना का जलस्तर और न बढ़े।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हथिनी कुंड बैराज से नियंत्रित स्तर पर पानी छोड़ने की अपील करते हुए दिल्ली में पैदा हो रहे बाढ़ के हालत पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा है कि आज दोपहर 1 बजे दिल्ली में यमुना का स्तर 207.55 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान (205.33 मीटर) से बहुत ऊपर है। इसके पहले यमुना का अभी तक अधिकतम जल स्तर 1978 में पहुंचा था, तब यमुना का जल स्तर 207.49 मीटर था। उस वक्त दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और काफी गंभीर स्थिति हो गई थी। 207.55 मीटर के स्तर पर अब यमुना में कभी भी बाढ़ आ सकती है।सीएम अरविंद केजरीवाल ने सेंट्रल वाटर कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि सेंट्रल वाटर कमीशन के अनुमान आज रात (बुधवार) को यमुना का स्तर 207.72 मीटर पहुंच जाएगा जो कि बहुत चिंता की बात है। दिल्ली में पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई। दिल्ली में यमुना में पानी का स्तर दिल्ली की बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा, बल्कि हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार बढ़ रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से विनम्र निवेदन करते हुए कहा है कि यदि संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए, ताकि दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े। दिल्ली देश की राजधानी है और राजधानी में कुछ हफ्तों में ही जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हम सबको मिलकर इस स्थिति से दिल्ली के लोगों को बचाना है।

Related posts

साइबर क्राइम यूनिट चंडीगढ़ पुलिस का डिप्टी सुपरिटेंडेंट बनकर वसूली करने वाले जालसाज अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

बीजेपी ने हरियाणा सहित तीन प्रदेशों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी व सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की हैं।

Ajit Sinha

पश्चिम बंगाल में दीदी की विदाई और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है-पीएम मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x