Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : पब्लिक हेल्थ विभाग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सहित 3 कर्मचारी 30000 रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। कैथल निवासी शिकायतकर्ता की शिकायत पर दिनांक 20 फरवरी को पब्लिक हेल्थ विभाग, डिवीजन नं. 01, कैथल के तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो की टीम ने आरोपित कमलकांत, डिप्टी सुपरिटेंडेंट को 20,000 रुपये तथा अशोक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर को 10,000 रुपये, कुल 30,000 रुपये (तीस हजार रुपये) नकद रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों काबू किया। इसके अतिरिक्त सह-आरोपित बलजीत, कंप्यूटर ऑपरेटर को भी इस मामले में संलिप्तता के चलते पब्लिक हेल्थ डिवीजन कार्यालय, कैथल से गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने और उसके भाई ने वर्ष 2025-26 में पब्लिक हेल्थ विभाग, कैथल डिवीजन नं. 01 में निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किए थे, जिनके लगभग 30 लाख रुपये के बिल स्वीकृति के लिए लंबित थे। इन बिलों को सैंक्शन करने की एवज में आरोपियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूरी ट्रैप कार्रवाई को कानूनी प्रक्रिया के तहत पारदर्शी ढंग से अंजाम दिया। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 1 दिनांक 20.02.2026 को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा धारा 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 17 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए रणनीति के साथ मैदान में उतरे करतार भड़ाना।

Ajit Sinha

जनता पानी की बूँद-बूँद के लिए तरस रही है,वही पानी माफिया पानी बेच कर मालामाल हो रहे हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x