Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मुंबई

नए मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह भड़ाना हैं फरीदाबाद के लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद का बेटा मुंबई पुलिस की कमान संभालेगा। मुंबई के नए पुलिस आयुक्त आइपीएस परमवीर भड़ाना फरीदाबाद के गांव पावटा के मूल निवासी हैं। उनकी उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। शनिवार को जैसे ही उन्हें मुंबई का पुलिस आयुक्त बनाए जाने की खबर मिली, गांव पावटा के निवासी फूले नहीं समाए। लोगों ने यहां उनके परिवार के सदस्यों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। परमवीर भडाना इससे पहले महाराष्ट्र में ठाणे के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं।

साल 2017 में उन्होंने देश के मोस्ट वांटेड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल पंप घोटाला , कॉल सेंटर घोटाला, क्रिप्टोकरेंसी जैसे अनगिनत चर्चित केस सुलझाए हैं। उनके पिता स्व. होशियार सिंह हिमाचल प्रदेश में तहसीलदार रहे थे। परमवीर भड़ाना और उनके भाइयों ने हिमाचल प्रदेश में ही पढ़ाई की थी। उनके बड़े भाई मनवीर भड़ाना हरियाणा लोक सेवा आयेाग के चेयरमैन रहे हैं। छोटे भाई तेजबीर सिंह सेना में कर्नल पद से सेवानिवृत हैं। परमवीर भड़ाना के ताऊ हंसराज 97 वर्ष के हैं। यहां सेक्टर-17 में छोटे बेटे ओमबीर के साथ रहते हैं। पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल है परमवीर भड़ाना का परिवार



परमवीर भड़ाना का परिवार पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल है। उनके भतीजे कपिल भड़ाना ने बताया कि परिवार के 16 बेटे सरकारी सेवाओं में हैं। परमवीर के पिता होशियार सिंह हिमाचल प्रदेश में तहसीलदार रहे थे। उन्होंने अपने तीन बेटों के अलावा भाइयों के बेटों को भी अपने साथ रखकर पढ़ाई कराई थी। इस परिवार में राजबीर सिंह नेवी में कमाडोर हैं और गुजरात में तैनात हैं। कर्मबीर सिंह सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं और मुंबई में तैनात हैं। सतबीर सिंह सेना में मेजर जरनल के पद से सेवानिवृत हैं। युद्धवीर सिंह शाहदरा दिल्ली में थाना प्रभारी, अजयवीर सिंह गुरुग्राम में थाना प्रभारी हैं। ये सभी परमवीर भड़ाना के चचेरे भाई हैं।

Related posts

नॉर्थन रेलवे बोर्ड ने ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास के ऊपर एफओबी बनाने की मंजूरी दे दी, हरी निवास भड़ाना। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों की समय सारणी में बदलाव,स्कूल 23 नवंबर तक रहेंगे बंद

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने चार प्लॉटों के ऊपर बने फ्लैटों में किए गए अवैध निर्माणों को तोडा,सोच समझ कर ख़रीदे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!