Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाईटेक चोरी का पर्दाफाश, 3 करोड़ कीमत के 3 हजार से ज्यादा पेटीएम मशीनें और सेटअप बॉक्स बरामद, 3 शातिर पकड़े गए -वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना सूरजपुर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में हुई करोड़ों रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3,172 से अधिक पेटीएम (POS) मशीनें, एयरटेल के 147 सेटअप बॉक्स और वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी (लोडर वाहन) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और कंपनी के आंकलन के अनुसार बरामद कुल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त खडे,  बिलाल,  सलमान और आदिल को मुखबिर और सर्विलांस के जरिए सूचना पर न्यू दादरी जंक्शन के पास जंगल क्षेत्र से घेराबंदी करते हुए मौके पकडा जब चोरी का माल ठिकाने लगाने की फिराक में थे. तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से भारी मात्रा में पेटीएम मशीनें और अन्य गैजेट्स बरामद हुए। साथ ही आरोपियों के पास से 3 अवैध चाकू भी जब्त किए गए। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सूरजपुर साइट-बी स्थित ‘आईनोट्रोनिक्स कंपनी’ को निशाना बनाया था।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा  ने बताया कि रेकी करने के बाद देर रात गिरोह के सदस्य दीवार फांदकर कंपनी परिसर में दाखिल हुए। गोदाम में रखी हजारों पेटीएम स्वाइप मशीनें, बारकोड प्रिंटर और सेटअप बॉक्स को कार्टन समेत अपने लोडर वाहन में लादकर फरार हो गए। गिरोह इन उपकरणों को ग्रे-मार्केट और अन्य जनपदों में औने-पौने दामों में खपाने की योजना बना रहा था। पकड़ा गया आरोपी आदिल गिरोह का मुख्य और शातिर सदस्य है। उसके खिलाफ अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी, खैर, सासनी गेट और गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाने में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, बिलाल और सलमान के खिलाफ भी सूरजपुर थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार साथियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

हरियाणाः अवैध शराब की काली कमाई से बनाई बिल्डिंगों पर चला बुलडोजर।

Ajit Sinha

अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद तीन खूंखार अपराधी पकड़े ।

Ajit Sinha

कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य और पुलिस की बैठक, 5  जनवरी को छह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ये ड्राई रन किया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x